Connect with us

वायरल

जिलाधिकारी ने मृतक होमगार्ड के परिजनों को सौंपी सहायता राशि

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होमगार्ड कंपनी सेमरियावां के दिवंगत होमगार्ड स्व. फूलचंद के परिजनों को कुल 38 लाख रुपये की सहायता धनराशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।

डीएम ने मृतक होमगार्ड की पत्नी कुसुमलता को 30 लाख रुपये की बीमा राशि, जबकि उनकी पुत्री साक्षी और अंशिका को शिक्षा सहायता के रूप में 4-4 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके अतिरिक्त होमगार्ड मुख्यालय की ओर से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी प्रदान की गई।

Loading...

उल्लेखनीय है कि कुल 38 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों एवं सुरक्षा में तैनात जवानों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एपीसी ऋषिमुनि सिंह, एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड नागेंद्र कुमार यादव व कॉर्पोरेट मैनेजर नीरज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page