Connect with us

गाजीपुर

पारिवारिक कलह से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित भगीरथपुर गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दुःखी राम के पुत्र ओंकार राम ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर में फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी पत्नी चंदा देवी ने उन्हें फंदे से लटका देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Loading...

बताया जाता है कि ओंकार राम नाच-गाना मंडली में कार्यक्रम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page