राज्य-राजधानी
सैनिक सम्मान के साथ फौजी शरद उपाध्याय का अंतिम संस्कार
Loading...
Loading...
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए फौजी शरद उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जैसे ही पोस्टमार्टम हाउस से उनका शव आवास पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया।
Loading...
अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे चांदपुर घाट पर संपन्न हुआ। इस दौरान सेना की ओर से दो सूबेदार मेजर सहित छह सदस्यीय टीम मौजूद रही। जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी नम आंखों से अपने लाल को श्रद्धापूर्वक विदा किया।
Continue Reading
