गोरखपुर
हत्या के प्रयास के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी गोरखनाथ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना गोरखनाथ में पंजीकृत मु०अ०सं० 70/2026, धारा 191(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 324(4), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्की बांसफोर पुत्र विरेन्द्र, राहुल कुमार पुत्र कैलाश, छोटे उर्फ मोहित पुत्र धनेश बांसफोर तथा विकेश लाल पुत्र शिवलाल शामिल हैं। सभी अभियुक्त जटेपुर उत्तरी डोमखाना, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना दिनांक 15 फरवरी 2026 की है, जब अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी के पुत्र एवं उसकी छोटी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना गोरखनाथ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अवधेश पाण्डेय (चौकी प्रभारी जटेपुर उत्तरी), उप निरीक्षक अनुराग सिंह, आरक्षी रितेश सरोज, आरक्षी संदीप कुशवाहा तथा आरक्षी रामहरख चौहान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
