गोरखपुर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बजट पर युवाओं से करेंगे संवाद
18 फरवरी को योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा संवाद कार्यक्रम
वित्तीय वर्ष 2026_27 के बजट पर आधारित प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की ओर से आगामी 18 फरवरी बुधवार को योगिराज गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इसमें वित्तीय वर्ष 2026_27 के बजट को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी युवाओ से संवाद करेंगे।
युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत बजट समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए हितकारी है। यह बजट प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को भी साकार करेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप बजट की खूबियों को लेकर युवा, महिला, किसान समेत समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। इसी कड़ी में आगामी 18 फरवरी को योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बजट को लेकर युवाओं से संवाद करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों से युवाओं को आमंत्रित किया गया है। बै
ठक में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, गोरखपुर के पूर्व महानगर अध्यक्ष व बजट अभियान के क्षेत्रीय संयोजक राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री, अभियान के सह संयोजक अंबिकेश धर द्विवेदी, निरंकार त्रिपाठी, गोविंद वर्मा, डॉ पी एन राय, सचिन चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
