चन्दौली
शिवभक्तों की भीड़ से गुलजार रहा बिलारीडीह मंदिर परिसर, मेले में दिखा उत्साह
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। बिलारीडीह श्री राम जानकी मंदिर में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। शिव भक्त काफ़ी सुबह से बाबा के दरबार में जल चढ़ाने व दर्शन करने को लेकर कतारबद्ध खड़े नज़र आए। इस अवसर पर मेले के दूसरे दिन नाच-गाने का भी प्रोग्राम रखा गया था, जो कि मेले में एक आकर्षण का केंद्र रहा, जो कि हर साल किया जाता है। इसी के साथ चाट, गोलगप्पे, आलू चाप, टमाटर, आइसक्रीम, झूला-चरखी सहित मिकी माउस के साथ तमाम तरह की चीज़ें नज़र आईं। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय फोर्स मौजूद रहकर बीच-बीच में चक्रमण करते नज़र आए। वहीं लेकिन मेले परिसर तक जाने के लिए ट्रैफिक की बहुत जबरदस्त समस्या दिखाई दी।
मेले परिसर में मंच के माध्यम से भदोही के सांसद डॉक्टर विनोद कुमार बिंद का ज़ोरदार स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पहलवान कल्लू बिंद, रिया पाली क्लीनिक अमोखपुर के डॉक्टर मनीष चौहान, डॉ. सतीश चौहान के साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने डॉक्टर विनोद कुमार बिंद का ज़ोरदार स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से मेला कमेटी के प्रभारी बुधीराम, ठाकुर प्रसाद बिंद, वचनों, बिना, गुड्डू, बृजेश, गोपाल, राजेंद्र प्रसाद बिंद के साथ तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
