Connect with us

गाजीपुर

मरहूम मुमताज हुसैन की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पखनपुरा के पूर्व प्रधान एवं मच्छटी इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक रहे मरहूम मुमताज हुसैन की आत्मा की शांति के लिए उनके पुश्तैनी दरवाज़े पर आज रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आए गाजीपुर के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी एवं क्षेत्रीय विधायक मन्नू अंसारी तथा क्षेत्र के समस्त बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों व समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।

इस अवसर पर सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए पुरानी यादों को ताज़ा किया और कहा कि मरहूम मुमताज हुसैन के घर के साथ हमारा पुराना पारिवारिक संबंध है। उन्होंने कहा कि वह अपना जीवन सादगी के साथ व्यतीत करते थे। धोती-कुर्ता और एक साइकिल के साथ कहीं भी चले जाते थे तथा उनके अंदर थोड़ी-सी भी स्वाभिमान नाम की चीज़ नहीं थी। सभी जाति-धर्म को एक नज़र से देखने का काम किया। उनका व्यक्तित्व एक फ़कीर के जैसा था। सिर्फ़ प्रेम की वाणी बोलते थे।

क्षेत्रीय विधायक मन्नू अंसारी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनकी बातों में ऐसा रस टपकता था कि बार-बार सुनने का मन करता था। वह सच्चाई और ईमानदारी के साथ प्रधान और लिपिक के पद को सुशोभित किया।

इस श्रद्धांजलि सभा की कतार में आए वीरपुर से चलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी राय ने कहा कि मरते तो बहुत लोग हैं, श्रद्धांजलि उन्हीं को मिलती है जो कुशल व्यवहार और व्यक्तित्व का धनी होता है।

Advertisement

इस अवसर पर कुंडेसर, सुरतापुर, वीरपुर, भांवरकोल, सुखडेहरा, अवथही, शेरपुर, आदिलाबा, दिलदारनगर एवं दूर-दराज़ से उन्हें चाहने वाले लोग उपस्थित रहे। इस सभा की अध्यक्षता वर्तमान प्रधान जुबेर अहमद तथा संचालन अध्यापक बद्रीनाथ पांडेय जी ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page