राज्य-राजधानी
यातायात प्रभारी ने अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान
संतकबीरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी परमहंस यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य बाजार, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।
अभियान के तहत दुकानदारों एवं ठेला-खोमचा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सड़क पर सामान न फैलाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें। पुलिस टीम ने लोगों को समझाइश देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि आमजन को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।
यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सभी की जिम्मेदारी है।
