Connect with us

गोरखपुर

बाइक सवारों ने पुलिस से की अभद्रता, शांति भंग में चालान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेडीह में एक मोटरसाइकिल से जा रहे चार युवकों को छोटी सी ट्रैफिक चेकिंग ने तनावपूर्ण मोड़ ले लिया। कटसहरा से गोराडीह की ओर जा रही एक बाइक पर चार युवक सवार थे, जिन्हें पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर रोका। लेकिन बाइक सवारों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए हंगामा मचा दिया। पुलिस ने वाइक सहित दो को हिरासत में लेकर थाने ले आई और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया वहीं वाइक का भी चालान कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हरपुर बुदहट थाने की पुलिस रूटीन क्षेत्र भ्रमण पर निकली हुई थी तभी कटसहरा की तरफ से तेज गति से आ रही एक बाइक पर चार युवक सवार थे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें साइड पर रोकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने न केवल रुकने से इनकार किया, बल्कि पुलिस से उलझ गए और धमकी भरे लहजे में बात की। इससे पुलिसकर्मियों को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। थाने पहुंचने के बाद दो युवकों की पहचान ग्राम पंचायत गोरेडीह के रूप में हुई। उन्होंने शांति भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का अपराध किया।

Loading...

थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही गाड़ी सहित दोनों युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page