Connect with us

गोरखपुर

घर से गहनों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अखिलेश पासवान पुत्र रामाश्रय पासवान निवासी नया गाँव नन्दानगर थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें 01 अदद पीली धातु का मंगलसूत्र, 01 अदद पीली धातु का टीका, 09 अदद पीली धातु की नथुनी, 01 अदद पीली धातु का नथिया, 07 अदद पीली धातु की अंगुठी, दो जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 05 अदद सफेद धातु की बिछिया शामिल हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 फरवरी 2026 को वादी अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। 12 फरवरी 2026 को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर लिए हैं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश पासवान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना कैण्ट और थाना शाहपुर गोरखपुर सहित विभिन्न थानों में मु0अ0सं0 90/2000 धारा 379, 411; मु0अ0सं0 257/2022 धारा 380, 457, 411; मु0अ0सं0 330/2022 धारा 380, 457, 411; मु0अ0सं0 331/2022 धारा 411; मु0अ0सं0 472/2015 धारा 380, 457, 380; मु0अ0सं0 202/2017 धारा 4/25 आयुध अधि0; मु0अ0सं0 270/2017 धारा 4/25 आयुध अधि0 401 भादवि; मु0अ0सं0 523/2018 धारा 380, 454, 411; मु0अ0सं0 524/2018 धारा 380, 411; मु0अ0सं0 526/2018 धारा 41, 411, 414 तथा मु0अ0सं0 267/2023 धारा 380, 457, 411 थाना एम्स गोरखपुर में पंजीकृत हैं।

इस कार्रवाई में उ0नि0 नवीन कुमार राय चौकी प्रभारी ई0 कालेज थाना कैण्ट, उ0नि0 सुनिल कुमार यादव, का0 दिनेश यादव तथा का0 संदीप कुशवाहा पुलिस चौकी ई0 कालेज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page