गाजीपुर
अतुल कुमार मिश्रा के निर्देशन में शिकायत का न्यायसंगत समाधान
Loading...
Loading...
देवकली (गाजीपुर) जयदेश। शासन की मंशा के अनुसार नंदगंज थाने में शिकायतों का निस्तारण स्टेशन हेड ऑफिसर अतुल कुमार मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ। निस्तारण में एक ही मामला आया था। ग्राम रठौली, थाना नंदगंज के अंतर्गत दशरथ राम पुत्र सुखनंदन और विक्रम पुत्र भखू के बीच जमीन का विवाद था।
Loading...
क्षेत्रीय कानूनगो की उपस्थिति में पूरे विवाद पर गहन चर्चा हुई, जिसके बाद मामले का निस्तारण करा दिया गया। प्रकरण का निस्तारण न्यायसंगत तरीके से किया गया। निस्तारण के बाद दोनों पक्ष कार्रवाई से संतुष्ट थे।
Continue Reading
