Connect with us

गाजीपुर

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र सादात अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर में शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान परिसर में वृक्षारोपण किया। इससे पहले विद्यालय स्टाफ द्वारा पौधों की व्यवस्था कर ली गई थी, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरित परिसर से न सिर्फ विद्यालय का वातावरण बेहतर होता है, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।

Loading...

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ तेजेन्द्र यादव, सुनील यादव, इरशाद आलम, अरुण कुमार साहिल, प्रीति सिंह सहित सभी रसोइयां उपस्थित रहीं और सभी ने पौधरोपण में सहभागिता की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page