Connect with us

अपराध

जीएसटी कर चोरी और धोखाधड़ी में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने जीएसटी कर चोरी और धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों फर्जी बिल तैयार कर तथा बिना चालान के माल की बिक्री कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रहे थे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा संचालित अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, 4650 रुपये नकद, दस सिम कार्ड, दो मोहर, एक आधार कार्ड तथा एक पैन कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली खलीलाबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 577/2025 के तहत धारा 318(4) एवं 338/336(3) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बताया गया कि वादी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने फर्जी इनवॉइस के जरिए बिना वास्तविक खरीद-बिक्री के जीएसटी रिटर्न दाखिल कर भारी धनराशि का फर्जी आईटीसी क्लेम किया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Advertisement

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी, फर्जी बिलिंग और आर्थिक अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page