Connect with us

अपराध

बेबी डील केस में बेलहरकला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठवां आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। बेबी डील मामले में बेलहरकला पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को इस मामले में एक और अहम सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार, नवजात शिशु अपहरण के सनसनीखेज मामले में थाना बेलहरकला पुलिस ने आठवें अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौ फरवरी 2026 को एक महिला ने थाना बेलहरकला में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गोद में मौजूद लगभग एक माह के नवजात शिशु को जबरन छीन लिया और जंगल की ओर फरार हो गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 28/2026 के तहत धारा 140(1), 143(4), 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में बारह फरवरी 2026 को थाना बेलहरकला पुलिस ने अभियुक्त जोगी उर्फ योगेन्द्र बारी पुत्र रमेश बारी निवासी छितौना, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को नरायनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण में पहले ही सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आठवें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने पूरे गिरोह की कमर तोड़ने का दावा किया है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ शर्मा, उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, कांस्टेबल रामभूषण पटेल और कांस्टेबल ओमप्रकाश चौरसिया शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page