Connect with us

गाजीपुर

दहेज हत्या में आरोपित पति व सास गये जेल

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस ने थाना के आलमपुर गांव में हुई दहेज हत्या में शामिल मृतका के पति व सास को आलमपुर घर से शुक्रवार को सायं गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार की देर सायं एक विवाहिता निशा राजभर की मौत पर मृतका के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Loading...

शुक्रवार को पुलिस ने पति जितेंद्र राजभर और सास सीता देवी निवासी आलमपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि बीते बुधवार को विवाहिता निशा के पिता बुद्ध राम राजभर नोनहरा थाना के सम्मनपुर निवासी  ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी । पुलिस ने पकड़े गये दोनो आरोपियों को सम्बन्धित धारा में चालान कर जेल भेज दिया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page