राज्य-राजधानी
पुलिस अधीक्षक ने कई अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र
संतकबीरनगर। जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 18 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती स्थलों पर कर दिया गया है।
प्रमुख प्रभारियों के बदले गए क्षेत्र
स्थानांतरण सूची के अनुसार, दिलीप सिंह को निरीक्षक अपराध थाना धनघटा से प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा बनाया गया है। वहीं, अमित कुशवाहा को आईजीआरएस सेल/जन शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया सेल के प्रभारी दुर्गेश कुमार पाण्डेय को अब थानाध्यक्ष महुली बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण स्थानांतरण
महुली के थानाध्यक्ष रहे रजनीश राय को अब प्रभारी आईजीआरएस सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस और सीएम डैशबोर्ड सेल की कमान दी गई है। इसके अतिरिक्त कई चौकी प्रभारियों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं:
हरिकेश भारती: थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा से प्रभारी चौकी लोहरैया।
विनोद कुमार यादव: प्रभारी चौकी जगदीशपुर से प्रभारी चौकी मगहर।
मनीष कुमार जायसवाल: प्रभारी चौकी मगहर से पीआरओ प्रभारी मीडिया सेल।
दिलीप सिंह थाना धनघटा से प्रभारी चौकी जगदीशपुर।
राम वशिष्ठ: प्रभारी चौकी कांटे से प्रभारी चौकी बिड़हरघाट।
आशुतोष मणि त्रिपाठी: प्रभारी चौकी लोहरैया से प्रभारी चौकी नौलखा
कानून व्यवस्था को मजबूती देने की कवायद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस सूची में पुलिस लाइन से उदय शंकर द्विवेदी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दुधारा और उमाशंकर त्रिपाठी को प्रभारी चौकी कांटे बनाया गया है। वहीं, कौशल कुमार पाण्डेय को प्रभारी चौकी जेल से थाना कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है
इस फेरबदल को जनपद में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
