गाजीपुर
अपहरण व यौन शोषण में वांछित किशोर गिरफ्तार
Loading...
Loading...
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं व पास्को एक्ट में पंजीकृत रजादी गांव निवासी एक किशोर को सोमवार को नंदगंज रेलवे स्टेशन से बाहर से गिरफ्तार क कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना के उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला अपने हमराहियों के साथ सोमवार को सुबह क्षेत्र में गश्त पर थे ।तभी मुखबिर के सूचना पर नंदगंज रेलवे स्टेशन के बाहर से वांछित एक बाल अपचारी को विभिन्न धाराओं व पास्को एक्ट के अभियोग में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण कर बाल किशोर न्यायालय, गाजीपुर के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
Loading...
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत 28 जनवरी को एक व्यक्ति ने गांव के ही दो युवकों पर अपने नाबालिक पुत्री का अपहरण तथा यौन शोषण करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
Continue Reading
