Connect with us

राज्य-राजधानी

परशुरामपुर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ लापता, पुलिस महकमे में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जनपद के परशुरामपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ अचानक लापता हो गए। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद अजय कुमार गौड़ को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलने के बाद लगभग 24 घंटे बीत जाने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। उनका निजी मोबाइल फोन और थाने का सीयूजी नंबर दोनों बंद आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराए जाने की बात सामने आ रही है।

Loading...

थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि सुबह संपर्क करने पर अजय कुमार गौड़ का फोन बंद मिला, जिसके बाद स्टाफ को सूचित किया गया और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अजय कुमार गौड़ मूल रूप से जनपद देवरिया के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page