Connect with us

राज्य-राजधानी

धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय निर्विरोध निर्वाचित

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में आपसी सहमति और लोकतांत्रिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गुरुवार को हुए चुनाव में दिलीप कुमार राय एडवोकेट को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में अधिवक्ताओं ने मतदान के जरिए अपना प्रतिनिधि चुना।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत में अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव और दिलीप कुमार राय के बीच मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन सुबह 10:15 बजे एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने अपना नाम वापस लेते हुए दिलीप कुमार राय को समर्थन दे दिया। इसके साथ ही दिलीप कुमार राय निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

वोटों की गणित: पीयूष और मिठाई लाल की जीत
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: पीयूष पाल एडवोकेट ने 36 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि शंकर पांडे को 22 वोट मिले।

महामंत्री: मिठाई लाल एडवोकेट 33 वोट पाकर विजयी रहे। उन्होंने मधुसूदन राय (28 वोट) को 5 वोटों के अंतर से चुनाव हराया चुनाव में दिलचस्प बात यह रही कि 3 वोट नोटा (NOTA) के पक्ष में भी पड़े।

बता दें कि उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश नारायण तिवारी और मंत्री पद पर आशुतोष मिश्रा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे।अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे: दिलीप राय

Advertisement

जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप राय ने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की एकता की जीत है। मैं अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और उनके सुख-दुख की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ने का संकल्प लेता हूं।”

इस अवसर पर राम दरस चौहान, हनुमान प्रसाद चौधरी, सरवन चौहान, योगेश श्रीवास्तव, राजकुमार उपाध्याय, विशंभर नाथ, सुनील पांडे, लाल शरण सिंह, केशव पाठक, शिव प्रसाद राय, हरकेश राय, भीमराय, राधेश्याम मौर्य, उदयभान पासवान, प्रभुनाथ यादव, संजय सिंह, शिवनारायण, बालचंद पांडे, अभिमन्यु यादव ,सविता त्रिपाठी एडवोकेट, ज्योति सिंह, अन्नपूर्णा माझी एडवोकेट, शांता श्रीवास्तव एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page