Connect with us

अपराध

गैंग बनाकर कई घरों में चोरी करने के आरोपी की जमानत निरस्त 

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के बखिरा व बेलहर थाना अंतर्गत कई घरों में बड़े पैमाने पर चोरों द्वारा चोरी की गई थी ।इस संबंध में बखिरा के लडुआ महुआ उत्तरी मंगल बाजार निवासी शिवकुमारी ने थाना में प्रार्थना पर दिया था कि उनके घर में सोने के जेवर और रुपया चोरों ने चुरा लिया था।

इसी प्रकार बखिरा थाना के सिहोरवा निवासी अविनाश तिवारी ने भी थाना में प्रार्थना पर दिया था कि उनके घर से भी चोरों ने जेवर और 123000 रुपए चुरा लिया था। बेलहर थाना अंतर्गत बेलहर कला निवासी इसहाक ने भी प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके भी घर में चोर घुसकर जेवर और रुपया उठा ले गए थे। मामले में पुलिस द्वारा तत्परता के साथ गैंग बनाकर चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा गया तथा चोरी शुदा सामान को बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों में बलजीत यादव पुत्र पूरनमल यादव निवासी बोक्ता थाना गीडा जनपद संत कबीर नगर व उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Loading...

आरोपी बलजीत यादव ने जमानत प्रार्थना पत्र सत्र न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने विरोध किये और तर्क दिए कि आरोपी के कब्जे से ही चोरी शुदा माल बरामद हुआ है तथा आरोपी बलजीत यादव का जनपद संत कबीर नगर के अलावा गोरखपुर जनपद में भी कई मामलों में अपराधिक इतिहास है ,आरोपी ने गंभीर अपराध किया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने आरोपी बलजीत यादव की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page