Connect with us

गोरखपुर

वाहन चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Published

on

गोरखपुर। चोरी के अपराध में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में उप निरीक्षक अवधेश पाण्डेय एवं पुलिस टीम ने थाना गोरखनाथ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 50/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सुहैल उर्फ पुलुर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 जनवरी 2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुहैल उर्फ पुलुर (पुत्र स्वर्गीय उस्मान, निवासी ग्राम परसा उर्फ अगलहवा, थाना गोला, गोरखपुर तथा हाल पता अजय नगर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर) के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2026 में थाना गोरखनाथ में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, वर्ष 2025 में थाना तिवारीपुर में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, वर्ष 2022 में थाना बड़हलगंज में धारा 379 व 411 भादवि तथा वर्ष 2024 में थाना गोरखनाथ में धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उप निरीक्षक अनुराग सिंह, कांस्टेबल शिवम शुक्ला, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव तथा कांस्टेबल संदीप कुशवाहा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page