गोरखपुर
जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
गोलाबाजार (गोरखपुर)। जिले के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम नुआंव निवासी जयनाथ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक परिवार पर जमीन पर कब्जा करने व विरोध पर जानमाल की धमकी देकर मारने पीटने करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, पीड़ित नेतहरीर के माध्यम से बताया कि बगल के रहने वाले रामप्रकाश राय व उनकी पत्नी किरन राय तथा उनके पुत्र काफी दिन से हमारे चबूतरे व रास्ते को क्षति पहुंचा रहे थे। बीते 24 जनवरी को वे हमारा चबूतरा तोड़कर उस पर हल रखकर अपना कब्जा कर रहे थे, जब विरोध किया तो मेरे लड़के महाशंकर गुप्त को धक्का देकर गिरा दिए और गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
