वाराणसी
गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धालुओं में खीर प्रसाद वितरित
वाराणसी। प्राचीन सतगुरु कबीर साहब की प्राकट्य स्थल लहरतारा में जो भी गुरु भक्त बाहर से पधार रहे हैं उनके लिए आज ये तीसरा दिन खीर प्रसाद की व्यवस्था किया गया। आज ये तीसरा दिन गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धालुओं को लिए लगातार खीर प्रसाद हजारों के संख्या में चखा हरियाणा से पधारे धरम दास, साहेब दास एवं दिल्ली से पधारे महंत त्रिलोकी दास एवं आश्रम के संत भक्त ने व्यवस्था संभाल रखा है प्राचीन कबीर प्रकट स्थल के महंत गोविंद शास्त्री ने बताया कि कबीर साहब जी का यह वाणी है कि भूखे को भोजन , प्यासे को पानी । इतना बाटे सत्य कबीर ।।


इस विचारधारा को अपनाते हुए जो भी गुरु भक्त श्रद्धालु बाहर से आते हैं तो उसे संतों के स्थलों के दर्शन करने में समय लग जाता है जिसके कारण उन्हें प्रसाद पाने के लिए समय नहीं मिल पाता इसलिए इस लिए कम समय में प्रसाद पाकर जा सके इसलिए खीर प्रसाद की व्यवस्था प्राचीन कबीर साहब के प्रकट स्थल में किया गया है जो भी गुरु रविदास जी महाराज एवं कबीर साहब दोनों गुरु भाई थे और साथ-साथ उन्होंने समाज को दिशा देने के काम किया था ।
