Connect with us

चन्दौली

एक बार फिर अयोध्या धाम की तीर्थयात्रा पर डैडीज़ स्कूल की मुफ्त बस सेवा रवाना

Published

on

चंदौली। डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा कांटा, जनपद चंदौली की सामाजिक एवं धर्मार्थ पहल के अंतर्गत निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा योजना वाली वातानुकूलित ट्रैवेलर बस विद्यालय के प्रांगण से शनिवार, 31 जनवरी 2026 को बारहवीं बार अयोध्या धाम तीर्थस्थल के लिए रवाना हुई।

LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक एवं शेयर मार्केट तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट स्तर तक के विद्यालय डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल, बिशुनपुरा द्वारा इस निःशुल्क बस सेवा का मासिक संचालन किया जाता है। यह पहल शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा की एक मिसाल बन चुकी है।

इस अवसर पर सर्वश्री बंशीधर तिवारी, प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश तिवारी, हरिओम पाण्डेय, रामप्रसाद साव, राजेन्द्र साव, रामदहिन, नन्दू प्रसाद, दीपक, अनुराग, चन्द्रवास पाण्डेय, आशा पाण्डेय, रेखा पाण्डेय, कांति देवी के अतिरिक्त विनीत दुबे, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला, पवन तिवारी, पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध संसाधनों एवं आधुनिक सुविधाओं की सराहना की तथा विद्यालय प्रबंधन को इस पुनीत कार्य के लिए आशीर्वाद दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह बस सेवा पूर्व में अयोध्या के अतिरिक्त मथुरा भी जा चुकी है और भविष्य में खजुराहो तथा मैहर देवी धाम (सतना) सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि धर्म कार्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ना और लोगों को आध्यात्मिक शांति का अवसर देना भी उतना ही बड़ा सेवा कार्य है। राम मंदिर दर्शन हर श्रद्धालु के लिए आस्था का विषय है और विद्यालय का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से कोई भी श्रद्धालु दर्शन से वंचित न रहे। डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और समाज सेवा को भी अपना कर्तव्य मानता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page