Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, सकलडीहा, चंदौली में छात्राओं एवं छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के निर्देशन  में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकते हैं।

Loading...

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव (समाजशास्त्र विभाग) के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. राजेश यादव,डॉ सीता मिश्रा,डॉ अनिल तिवारी, प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव, प्रोफेसर समीम सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं जनहित के संदेश के साथ हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page