गाजीपुर
संत रविदास जयंती को लेकर जमानिया कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। संत रविदास जयंती के मद्देनज़र जमानिया कोतवाली परिसर में शनिवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने की।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने शासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से सभी उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने पर सहमति जताई।
कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जयंती के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
