Connect with us

गाजीपुर

जमानियाँ में खुला ‘स्वर साधना केन्द्र’, अब गाँव के युवा सीखेंगे शास्त्रीय संगीत

Published

on

जमानियाँ (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के नवांकुरित युवा कलाकारों को अब शास्त्रीय संगीत और वादन की शिक्षा के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित प्रो किड्स एकेडमी के प्रांगण में ‘स्वर साधना केन्द्र’ का विधिवत शुभारम्भ फीता काटकर तथा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस केन्द्र के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का एक सशक्त मंच मिलेगा। इससे प्रशिक्षित कलाकार भविष्य में क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी नाम रोशन कर सकेंगे।

केन्द्र के शिक्षक वरुण दूबे ने बताया कि यहां हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत (गायन व वादन) की शिक्षा अनुभवी संगीतज्ञों द्वारा दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को सीबीएसई, यूपी बोर्ड, टीजीटी व पीजीटी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाकर अपना भविष्य संवार सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि युवा कलाकारों को विशुद्ध भोजपुरी संगीत की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न वाद्य यंत्रों जैसे हारमोनियम, तबला, पियानो, सितार, गिटार, ढोलक, बैंजो और ऑक्टापैड का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह पहल प्रदेश की कला और संस्कृति को नई मजबूती देने का कार्य करेगी। इस अवसर पर एस.एन. साहनी, विमलेश कुमार उपाध्याय, गणेश राय, प्रमोद यादव, अनिल निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page