Connect with us

गाजीपुर

जखनिया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

Published

on

सत्य और अहिंसा के विचारों को अपनाने का लिया गया संकल्प

गाजीपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया गाजीपुर के कार्यालय पर 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए महत्वपूर्ण एवं सर्वोपरि योगदान को याद किया गया। महात्मा गांधी की विश्व प्रसिद्ध रामधन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गायन किया गया।

गांधी जी की सत्य अहिंसा निडरता के विचारों से विश्व के अनेक देशों ने प्रभावित होकर अपने यहां मूर्ति स्थापित करवाई। महात्मा गांधी की सत्य अहिंसा निडरता के विचारों से विश्व के अनेक देश प्रभावित हुए और अपने देश में गांधी जी की मूर्ति स्थापित करवाई कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं के द्वारा गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार प्रस्तुति किया गया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष सादात सती राम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जखनिया बृजेश कुमार गौतम, न्याय पंचायत अध्यक्ष अरुण लाल श्रीवास्तव, अमित पांडे व जिला अल्पसंख्यक कमेटी के उपाध्यक्ष शमशाद आलम व अन्य कांग्रेसजन लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष जखनिया बृजेश कुमार गौतम भी शामिल रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page