Connect with us

राज्य-राजधानी

तामेश्वरनाथ कॉरिडोर मार्ग चौड़ीकरण में 6 गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण, दर्जनों मकान होंगे प्रभावित

Published

on

प्रभावितों को बाजार दर पर मिलेगा मुआवजा

संतकबीर नगर। तामेश्वरनाथ धाम कारिडोर को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण में छह गांवों के किसानों और दुकानदारों की भूमि ली जानी है। इसकी जद में मुख्य मार्ग पर 25 आवासीय मकान और दुकान भी आ रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा भूमि का सीमांकन किए जाने के बाद अब प्रभावित लोगों से भूमि क्रय करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने की मुहिम तेज हो गई है। 

खलीलाबाद-धनघटा एनएच 328 से लेकर तामेश्वरनाथ मंदिर तक 1.1 किमी मार्ग को फोरलेन जबकि 3.2 किमी मार्ग टू लेन में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 45 करोड़ 50 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण में नौरंगिया, तांबा, शिवशंकरपुर, महुई, रामपुर और गिरधरपुर गांव के किसानों की भूमि आ रही है। मंदिर का मुख्यमार्ग पहले टू लेन बनना था लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ काे देखते हुए अब इसे फोरलेन बनाने का फैसला लिया गया है।

बहरहाल सड़क चौड़ीकरण में सर्वाधिक प्रभावित मंदिर मुख्य मार्ग पर दुकान और मकान बनाकर रहने वाले हो रहे हैं। सीमांकन के दिन से इन लोगों की नींद उड़ गई है। एनएच 328 से मंदिर मार्ग तक दोनों तरफ 25 से अधिक दुकान और मकान हैं। इन लोगों का कहना है कि सड़क टू लेन ही बने, फोरलेन बनने पर वह लोग सड़क पर आ जाएंगे। प्रभावित लोगों ने इसके लिए पैरवी तेज कर दी है लेकिन परियोजना में अब किसी प्रकार के संशोधन की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page