Connect with us

मनोरंजन

सनी देओल की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, ‘Border 2’ ने कायम किया नया रिकॉर्ड

Published

on

एक्शन और देशभक्ति की कहानी ने खींची हर वर्ग की ऑडियंस

मुंबई। सनी देओल (Sunny Deol) अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 23 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ के साथ ओपनिंग की। शनिवार को फिल्म ने 48 करोड़ बटोरे, जबकि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 57 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के इस जज्बे ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी और फिल्म ने 63 करोड़ का बिजनेस किया। छुट्टियों के बाद कमाई में सामान्य गिरावट देखी गई। फिल्म ने पांचवें दिन 23 करोड़ और छठे दिन 15 करोड़ कमाए और इस तरह से कुल मिलाकर फिल्म ने 6 दिनों में 231 करोड़ की कमाई कर ली है।

Advertisement

फिल्म का अनुमानित बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि अब तक इसका ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 255 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही फिल्म अपने बजट की भरपाई कर चुकी है और मुनाफे की ओर बढ़ रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 6 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 295 करोड़ रुपये की कमाई की है और 300 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से अग्रसर है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), अहान शेट्टी (Ahan Shetty), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मेधा राणा (Medha Rana), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) और मोना सिंह (Mona Singh) प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है, जिसके निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं। वर्ष 1997 की चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल होने के कारण पहले से ही चर्चा में रही यह फिल्म अब 2026 की पहली मेगा-हिट के रूप में उभरती दिख रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page