Connect with us

राज्य-राजधानी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश में जनपद के समस्त थानों द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा, लॉज, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, रेलवेस्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों चेकिंग के दौरान होटल एवं ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहराया न जाए, रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए ।

पुलिस टीमों द्वारा आम नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतर्क रहने, अफवाहों से बचने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई ।

संत कबीर नगर पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को भंग करने के किसी भी प्रयास को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। चेकिंग एवं निगरानी की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

जनपदवासियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page