गोरखपुर
हत्या के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्ता गिरफ्तार
अवैध पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ थाना कैण्ट में पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2026 धारा 190, 191(2), 191(3), 109, 308, 352, 351(3) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्ता अंशिका सिंह (पुत्री स्व0 रामशंकर सिंह निवासी झुडीया बाबू, थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल .32 बोर तथा खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि अभियुक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा से पैसों की मांग की थी। पैसे न देने पर जान से मारने तथा दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। वादी द्वारा पैसे न दे पाने की असमर्थता जताने पर अभियुक्ता ने अवैध पिस्टल से वादी पर फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक नवीन कुमार राय चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक नीरज कुमार शाह, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, कांस्टेबल राजू यादव तथा महिला कांस्टेबल वैशाली शर्मा शामिल रहीं।
