Connect with us

गोरखपुर

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

निष्पक्ष मतदाता सूची पर दिया गया जोर

गोरखपुर। मण्डलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में जनपद में चल रहे गतिमान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पर्यटन भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में रचनात्मक सहयोग करें तथा अपने स्तर से पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, अपात्र प्रविष्टियों की पहचान कराने और त्रुटियों के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची से संबंधित अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी, घर-घर सत्यापन, बीएलओ की भूमिका, दावा-आपत्ति प्रक्रिया, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था तथा विशेष अभियान दिवसों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएंगे।

Advertisement

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ तथा किसी भी स्तर पर भेदभाव या लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page