गाजीपुर
थाना के सामने किराना की दुकान में चोरों ने बनाया निशाना, ले गये 25 हजार के सिक्के व छोटे नोट
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज बाजार में थाना के सामने हौसला बुलंद स्मार्ट चोरों ने सोमवार की रात में एक किराना स्टोर में पीछे से छत के करकट को हटाकर दुकान में आकर करीब 12 हजार का सिक्का और करीब 13 हजार रुपए का दस बीस रुपए के नोटों का बड्डल लेने के साथ जमकर काजू, किशमिश व नमकीन खाने के बाद सिगरेट आदि लेकर चले गये। दुकानदार को मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे आकर दुकान खोलकर देखने पर चोरी होने का पता चला। पुलिस आयी और देखकर चली गयी। स्मार्ट चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी को पहले नष्ट करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु किया।
जानकारी के अनुसार थाना के सामने मुख्य सड़क स्थित पवन एण्ड ब्रदर्स किराना की दुकान में पीछे से छत पर आकर छत पर लगे करकट को हटाकर दुकान के अंदर प्रवेश कर गये।सबसे पहले चोरों ने सीसीटीवी को नष्ट करने के बाद आगे काउन्टर के दराजों में रखे करीब 12 हजार रुपए के सिक्के तथा करीब 12-13 हजार दस बीस रुपए के रखे बण्डल लेने के बाद आराम से बैठकर काजू ,किशमिश व नमकीन खाने के बाद सिगरेट,पान मसाला आदि सामान लेकर अंदर के दरवाजा का ताला तोड़कर बाहर निकल कर छत के ही रास्ते पीछे से वापस चलें गये।
दुकानदार पवन जायसवाल उर्फ बबलू ने बताया कि हमलोग प्रति सोमवार को सायं तीन बजे दुकान बन्द करके अपने दूर निवास पर चले जाते हैं। उसी रात में चोर छत पर करीब 12 बजे आये और दुकान के अंदर आते ही 12-20 पर सीसीटीवी को बन्द कर दिया है। यही नहीं माउस लेकर सीसीटीवी देखने का भी प्रयास भी किया गया। सीसीटीवी में तीन युवा चोर दिखाई दे रहे हैं। जो सफेद कपड़ा पहने तथा मुंह कपड़े से बांधे है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ये चोरों का गिरोह युवक है।ये केवल पैसे तथा गहनें के लिये ही सुने पड़े घरों तथा दुकानों में चोरी कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व भी बाजार में कई दुकानों के पीछे से करकट हटाकर दुकानों में प्रवेश करके पैसा व गहने का ही खोजबीन किया और कुछ न मिलने पर खाने वाली सामान उठाकर चले गये थे। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोग भयभीत हैं।
