Connect with us

गाजीपुर

कासिमाबाद पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को घर से किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने एक वांछित गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उप निरीक्षक मु0अतहर ने हमराहियों के साथ न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट मुहम्मदाबाद, गाजीपुर कोर्ट सं0-2 से निर्गत गैर जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई की। यह वारंट फौ0मु0नं0-556/06, अ0सं-205/96, धारा-325/323/504 भादवि से संबंधित बताया गया है।

Loading...

पुलिस ने 46 वर्षीय वारंटी महातिम (पुत्र पतिराम राम, निवासी खजूरगांव थाना कासिमाबाद, गाजीपुर) को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. मोहम्मद अतहर मय हमराह थाना कासिमाबाद, गाजीपुर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page