Connect with us

गाजीपुर

सुहवल पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। थाना सुहवल पुलिस टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0-07/26 धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थाना प्रभारी सुहवल हमराहियों के साथ क्षेत्र में देखभाल व गश्त करते हुए वांछित/वारंटी की तलाश में मामूर थे।

Loading...

इसी दौरान मुखबीर खास की सूचना पर मलसा तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त धनजी (पुत्र महेन्द्र, निवासी इमिलिया, थाना धीना, चन्दौली) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 20 वर्ष है। मामले में गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुहवल मय हमराह शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page