Connect with us

गोरखपुर

बुजुर्गों को कंबल वितरित कर किया गया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरखपुर जनपद की ग्राम सभा सतुआभार में मानवता और सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम में आयोजित जनसेवा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व ही नहीं, बल्कि दान, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला महापर्व है। इसी भावना के तहत ग्राम सभा के बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

इस अवसर पर ग्राम सभा की उन दिवंगत विभूतियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज और गांव के विकास में अहम योगदान दिया था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी एवं शिक्षक गदाधर दुबे (द्विवेदी) द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सम्मान और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है और इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारवान बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने इस पहल को सराहनीय बताया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page