Connect with us

गाजीपुर

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। नेशनल हाईवे 31 पर सजना कोल्ड स्टोरज के सामने उजियार भरौली से अपने गांव खैराबारी लौट रहे राजगिरही पुत्र गिरजा राम (57 वर्ष) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपने साले मनोज कुमार राम के साथ बाइक से यात्रा कर रहे थे।

घटना नेशनल हाईवे-31 पर सजना कोल्ड स्टोरेज के पास उस समय हुई, जब अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। नीलगाय से हुई टक्कर के कारण बाइक के पीछे बैठे राजगिरही सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Loading...

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए गाजीपुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page