Connect with us

गाजीपुर

मुस्लिमपुर-रहीमपुर का रास्ता बना जलजमाव का जंजाल, ग्रामीण परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अनदेखी का आरोप

देवकली (गाजीपुर) जयदेश। नेशनल हाईवे 31 के निकट मुस्लिमपुर उर्फ रहीमपुर गांव में जाने वाला रास्ता हमेशा पानी से भरा रहता है। इसका मुख्य कारण रोड के समीप तालाब का होना बताया जाता है। गांव के लोगों द्वारा कई बार इसके निर्माण के लिए प्रधान घुरहु पासी से मिलकर समस्या को सुलझाने की बात की गई, लेकिन तकनीकी कारणों से या फिर राजनीतिक गोलबंदी के कारण कोई हल नहीं निकला।

इस सड़क का निर्माण पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव के कार्यकाल में किया गया था। इसके बाद सड़क की स्थिति और बदहाल होती चली गई। सड़क पर आने-जाने वालों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए सड़क से गांव में जाना जोखिम भरा है।

पूर्व ग्राम प्रधान मुस्लिमपुर जाहिद हुसैन ने जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक को बताया कि अभी सड़क के सीमांकन का ही हवाला देकर यहां के जनप्रतिनिधि सड़क की अनदेखी करते हैं। मौजूदा समय में सड़क की स्थिति नारकीय बनी हुई है। अगर नर्क देखना है तो मुस्लिमपुर की सड़क को देख लीजिए। जल जमाव के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की समस्या भी बनी रहती है।

कुल मिलाकर गांव वालों को इस समस्या से वर्तमान में कोई निजात मिलने की संभावना नहीं के बराबर है। पूर्व और वर्तमान के प्रधानों ने इस सड़क को बनवाने में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई? यह बहुत बड़ा सवाल है। गांव वालों को अच्छी सड़क चाहिए, जिससे आने-जाने वालों के लिए रास्ता सुगम हो सके।

Advertisement

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी देवकली जमालुद्दीन से संपर्क किया गया तो उनका साफ कहना था कि “ऑफिस टाइम में गांव की ओर से एक प्रार्थना पत्र मुझे दिया जाए”, और इसके बाद मुस्लिमपुर की सड़क किसके कोटे में आती है, इसका निर्धारण हो जाएगा। मेरी ओर से निर्धारण करने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page