Connect with us

वाराणसी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महिला जायसवाल सभा काशी का नववर्ष समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिला जायसवाल सभा काशी की ओर से नववर्ष का समारोह सोमवार को सिगरा स्थित होटल कास्टिलो में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभा की महिला सदस्यों ने विविध रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया।

समारोह से पूर्व सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। इनमें रीता जायसवाल को अध्यक्ष, आशा जायसवाल को उपाध्यक्ष, शिल्पी जायसवाल को महामंत्री, ऋचा जायसवाल को कोषाध्यक्ष, अनुप्रिया जायसवाल एवं दीप्ति जायसवाल को मंत्री तथा सोनी जायसवाल को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

Loading...

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रीता जायसवाल ने समाज की महिलाओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्धन छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सहयोग किया जाना चाहिए, क्योंकि बेटी के शिक्षित होने से ही देश और समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

सभा की संरक्षक सत्या जायसवाल ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम नई ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिल्पी जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश सोनी जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page