गोरखपुर
रघुनाथपुर में बहू बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को किया जागरूक
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर पंचायत भवन में रविवार को बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विभिन्न सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए एसएसआई तनवीर अहमद ने महिलाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विशेष रूप से 1090 हेल्पलाइन, 181 महिला आपातकालीन सहायता, 112 इमरजेंसी नंबर जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जिससे किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत मदत प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक विशाल यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या और पी आर डी सरस्वती देवी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन शोषण, और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर जागरुक किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश गुप्ता, मधु यादव, कुसमा देवी, आरती, पूजा देवी, सुमित्रा देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
