Connect with us

मनोरंजन

एक पोस्ट और बदल गई पूरी प्लानिंग! आखिर किस डर से टली ‘Bhoot Bangla’ की रिलीज

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। मोस्ट एंटीसिपेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल भूत बंगला की रिलीज डेट बदल दी गई है। करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के जरिए अपने हिट डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ वापसी कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है। ‘भूत बंगला’ की अनाउंसमेंट दो साल पहले की गई थी, जबकि 2024 में अक्षय कुमार ने इसकी रिलीज अप्रैल में होने की जानकारी दी थी।

अभिनेता अक्षय कुमार की यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। नई रिलीज डेट का एलान मेकर्स ने 7 जनवरी की रात को एक पोस्ट के जरिए किया। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया—“बंगले से एक खबर आई है।”

स्टार कास्ट और कहानी
प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं। ‘भूत बंगला’ की कहानी काला जादू के इर्द-गिर्द घूमती है।

Advertisement

क्यों बदली गई रिलीज डेट
मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है। हालांकि फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के चलते यह फैसला लिया गया है, जिसकी रिलीज डेट 19 मार्च 2026 बताई जा रही है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म ‘भूत बंगला’ अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page