Connect with us

वाराणसी

फेसबुक पर महिला की तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की मोबाइल नंबर और तस्वीरों का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता का आरोप है कि फेसबुक पर दूबे सुरभि और मौर्या सुरभि के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसकी तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। इन फर्जी आईडी के माध्यम से उसके बारे में झूठ और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पोस्ट वायरल होने के बाद पीड़िता के मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से लगातार अभद्र फोन आ रहे है।

Loading...

पीड़िता ने मोबाइल कॉल से जुड़े साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया अकाउंट्स और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page