Connect with us

वाराणसी

लोन दिलाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया (वाराणसी)। लोन दिलाने का झांसा देकर एक विवाहिता के साथ नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में रोहनिया पुलिस ने मिल्कीचक निवासी नंदलाल यादव को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अगले ही दिन कार्रवाई करते हुए आरोपी को मिल्कीचक ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया।

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात एक फाइनेंस कंपनी के माध्यम से नंदलाल यादव से हुई थी। धीरे-धीरे आरोपी ने उसे लोन दिलाने का भरोसा देकर विश्वास में ले लिया। इसी दौरान उसे पीड़िता की थायराइड बीमारी की जानकारी हुई, जिस पर उसने अपने पास प्रभावी दवा होने का दावा किया। बीते जुलाई में आरोपी ने थायराइड की दवा बताकर जबरन कुछ गोलियां खिलाईं, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसका वीडियो भी बना लिया।

Loading...

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार पीड़िता के साथ ज्यादती की। पीड़िता ने यह भी बताया कि तीन सितंबर को आरोपी उसे जबरन अपने साथ हिमादी होटल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना से आहत होकर पीड़िता ने चार जनवरी को रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दारोगा विशाल कुमार सिंह, दिनेश सिंह, भरत चौधरी और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page