गाजीपुर
बहुजन समाज के नेता कॉमरेड दीना नाथ भास्कर का निधन
बरेसर (गाजीपुर)। बहुजन समाज के वरिष्ठ एवं क्रांतिकारी नेता, पूर्व प्रधान कॉमरेड दीना नाथ भास्कर का हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिजनों, बल्कि पूरे बहुजन समाज में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। उनके जीवन संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को याद कर लोग गमगीन हैं।
कॉमरेड दीना नाथ भास्कर, ग्राम दहेंदू थाना बरेसर, गाजीपुर के निवासी थे। वे बहुजन समाज के उन विरले व्यक्तित्वों में शामिल थे, जिनका पूरा जीवन बहुजन हित, सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके साहसपूर्ण संघर्ष और निस्वार्थ सेवा की कहानियाँ सुनकर श्रोता भावविभोर हो जाते थे।
उनके सहयोगियों और समर्थकों का कहना है कि कॉमरेड भास्कर का जाना बहुजन आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक ऐसे नेता थे, जिनकी जीवनगाथा सुनकर लोगों की सांसें थम जाती थीं और संघर्ष की नई प्रेरणा मिलती थी।
निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक सभाओं का दौर शुरू हो गया है। समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उनका अंतिम संस्कार सुल्तानपुर गंगा घाट पर उनके पुत्र द्वारा मुखाग्नि दिया गया।
