Connect with us

गाजीपुर

जर्जर लकड़ी के पोल पर टिकी बिजली आपूर्ति, हादसे का खतरा बरकरार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम पखनपुरा मे विजली विभाग द्वारा लकड़ी के पोल के सहारे कई वर्षों से बिजली सप्लाई किया जा रहा है। जबकि पोल की जड़ सड़ जाने से टूट गयी है इसके बावजूद विभाग द्वारा बिजली सप्लाई किया जा रहा है जिससे अनहोनी घटना कभी भी घट सकती है।

Loading...

बताया जाता है कि इस गांव में आजादी से पहले गांव के अंदर लगभग चारों ओर बिजली सप्लाई किया जाता रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग को सूचित भी किया गया कि लकड़ी के पोल की स्थान पर लोहे का पोल लगा दिया जावे ताकि आने-जाने वालों को कोई खतरा महसूस ना हो सके। लेकिन आज तक अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज टूटी हुई पल के सहारे बिजली सप्लाई किया जा रहा है। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है जिसकी सारी जिम्मेवारी उच्च अधिकारियों की होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page