गोरखपुर
प्रबधंक ने पूर्व विधायक संग गरीबों में कंबल और बच्चों को वितरित की कलम-किताब
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। जिले के सहजनवा ब्लाक के ग्राम गुल्टही में रविवार को जरूरतमंदों को कंबल एवं बच्चों को कॉपी कलम किताब वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत रहे, जबकि गिरिश यादव और बलवंत सिंह एवं रतनसेन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कंबल वितरण में क्षेत्र के विभिन्न गांव गुल्टही, रामपुर ,प्रानपुर से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ठंड से बचाव के लिए कंबल पाकर लोगों ने राहत महसूस की।
आयोजनकर्ता प्रबंधक शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कॉलेज सिधौली अजीत सिंह यादव ने इस अवसर पर बताया कि गरीब, विधवा और दिव्यांगों, बुजुर्गो और जरुरतमंद व्यक्ति के लिए ठंड से बचाव हेतु कंबल एवं बच्चों को कलम ,किताब, स्कूल बैग, कैप ,टोपी, टी-शर्ट, वितरित किए।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा अजीत सिंह यादव ने ऐसे में नेक दिल इंसान की ओर से अगर गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच ठंड से राहत पहुंचाने को लेकर सकारात्मक पहल होता है तो वह निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। गिरीश यादव ने कहा कि यह कदम निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक अवनीश यादव उर्फ़ अजीत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव, नरेंद्र सिहं, राजमन मौर्य , लालदेव प्रसाद, हुकुमचंद पासवान, गिरजेश मौर्य ,सुरेंद्र मिश्रा, सिंटू मिश्रा, बबुल्ले, सचीन, देवेंद्र सिह, पंकज पासवान, शैलेंद्र सिहं, प्रदीप सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
