Connect with us

गोरखपुर

भतीजे ने चाचा को पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोबाइल फोन पर बात करने से मना करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने ही चाचा पर हमला कर दिया। मारपीट में चाचा को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी भतीजे सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल पर बात रोकने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page