गोरखपुर
डॉ. सुब्रत मिश्र बने एम्स गोरखपुर के सीनियर रेजिडेंट, मैनपुरी का नाम किया रोशन
गोरखपुर। मैनपुरी जनपद के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के निवासी प्रसिद्ध वैद्य डॉ. संजीव मिश्र के पुत्र डॉ. सुब्रत मिश्र का चयन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), गोरखपुर में सीनियर रेजिडेंट पद पर हुआ है। डॉ. सुब्रत मिश्र ने हाल ही में एम्स गोरखपुर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ. सुब्रत मिश्र की प्रारंभिक शिक्षा मैनपुरी में हुई। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। एमबीबीएस की पढ़ाई उन्होंने काठमांडू विश्वविद्यालय से पूर्ण की, जबकि एमडी (मेडिसिन) की डिग्री अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ से हासिल की। शिक्षा के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चिकित्सकीय क्षेत्र में गहरी समझ और अनुभव अर्जित किया।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. सुब्रत मिश्र के चयन पर चिकित्सकों, शिक्षाविदों, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एम्स गोरखपुर में उनकी सेवाएं पूर्वांचल के मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी, ऐसी सभी को उम्मीद है।
