Connect with us

वाराणसी

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम काशी आगमन पर स्वागत को लेकर महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

Published

on

वाराणसी। आगामी 7 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर 3 जनवरी 2026 को गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह काशी में पहला आगमन है, ऐसे में उनका स्वागत संगठन की एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ता शक्ति का प्रतीक होना चाहिए।

काशी भारत की सांस्कृतिक आत्मा है और महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को विशेष ऊंचाई देगी। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष ने 4 जनवरी को संपूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भी महिलाओं की व्यापक सहभागिता का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री करेंगे, जबकि दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री खिलाड़ियों एवं जनसमुदाय को वर्चुअल संबोधित करेंगे।महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि महानगर संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए छह बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जिनमें काली माता मंदिर पर स्वागत की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को सौंपी गई है। इस अवसर पर आयुष राज्य मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु भी उपस्थित रहेंगे।

महानगर की ओर से साधना वेदांती और गीता शास्त्री को समन्वय के लिए नामित किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिला मोर्चा संगठन की मंशा के अनुरूप निर्धारित स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ऐतिहासिक स्वागत करेगी।बैठक का संचालन प्रज्ञा पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन साधना पाण्डेय ने किया।

बैठक में मीरा गुप्ता, प्रीति पुरोहित, चंद्रकला विश्वकर्मा, अनिशा शाही, संध्या पाण्डेय, रिचा सिंह, सुषमा सिंह, तरुणा, सीता गुप्ता, सीमा यादव, अर्चना सिंह, अमृता सिंह, दीपसिखा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page